बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आने वाली हैं. फिल्म का नाम होगा ‘यमला-पगला दीवाना फिर से’.धर्मेद्र, सनी देओल और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के तीसरे पार्ट में एक विशेष गीत में सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी.इस फिल्म के स्पेशल डांस नंबर में सोनाक्षी अभिनेता सलमान खान, दिग्गज और दिलकश अदाकारा रेखा के साथ नजर आएंगी.
सोनाक्षी इस फिल्म में अपने फेवरेट कोस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस रेखा के साथ इस नंबर को लेकर बेहद खुश हैं. एक्ट्रेस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘हां मैं एक विशेष गीत में दिखाई दे रही हूं.
सलमान खान, रेखाजी, धर्मेद्र और निश्चित रूप से मैं भी हूं. इस तरह के अद्भुत और अनुभवी कलाकारों के साथ शूटिंग करना सम्मान की बात है. उनके साथ मंच साझा करना मेरे लिए बड़ी बात है और मैं इस गीत के लिए उत्साहित हूं.
बता दें इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे. वहीं सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो वे जल्द ही सलमान की फिल्म 'रेस 3' में भी एक स्पेशल डांस नंबर करती हुई दिख सकती हैं.


Post A Comment: