भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी मसूरी में शानदार दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर 13 नए अधिकारियों ने देश और बल के प्रति निष्ठा, समर्पण की शपथ ली. नए सैन्य अधिकारियों को आईटीबीपी के महानिरीक्षक और अकादमी निदेशक पीएस पापटा ने पुरस्कृत किया.
पहली बार आईटीबीपी अकादमी में 12 महिला अधिकारियों ने शपथ ग्रहण की है. एक साल की कठिन प्रशिक्षण लेने के बाद सभी अधिकारी आईटीबीपी में शामिल हो गए. इन्हें युद्ध कौशल, शस्त्र चलाने, शारीरिक प्रक्षिशण, सैन्य प्रशासन का कठिन प्रक्षिशण दिया गया है.
इन अधिकारियों में 12 लड़कियां और एक युवक शामिल है. इनमें से उत्तर प्रदेश से 7, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से एक-एक अधिकारी शामिल हैं.
आईटीबीपी के महानिरीक्षक और अकादमी निर्देशक पीएस पापटा का कहना है कि सामान्य तौर पर फोर्स पुरुष प्रधान होता है लेकिन अब धारणा बदल गई है. उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं.
बल में अधिकारी बनने पर पास आउट हुईं पास आउट होने पर बेहद उत्साहित हैं. उनके साथ ही उनके परिजन भी बेहद ख़ुश नज़र आए.
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले अधिकारियों को अकादमी निदेशक पीएस पापटा ने पुरस्कृत किया. इस मौके पर सभी नए अधिकारियों को परिजनों और आईटीबीपी के अधिकारियों ने बैज लगाकर सम्मानित किया.


Post A Comment: