ऋषिकेश। यमकेश्वर विधायक ऋतू खण्डूड़ी ने बुधवार को स्वर्ग आश्रम में स्वच्छ भारत अभियान में 100 परिवारों को कूड़ादान वितरित किये।
यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूड़ी बुधवार नगर पंचायत स्वर्गाश्रम अंतगर्त जोंक क्षेत्र पहुंची। जहां उन्होंने जोंक के 100 परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कूड़ादान बंटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर अपना घर और देश साफ रहेगा तो स्वस्थ परिवार रहेंगे। उन्होंने कहा कि कूड़ा कूड़े दान में ही डाले जिससे की गंदगी फैलने से बचे। आसपास कूड़ा फैलाने से गंदगी की बढ़ावा मिलता है। अगर डस्टबिन के इस्तेमाल से गंदगी फैसले से बचती है।
 इस अवसर पर भानु मित्र शर्मा, बृजपाल , गोपाल अग्रवाल ,विनीता नौटियाल, सत्य प्रकाश भगोरा मनोज राजपूत मनीष राजपूत, शिवेंद्र सिंह नेगी ,प्रिय त्रिवेदी अशोक अग्रवाल, सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: