ऋषिकेश ,02मई (आजकादित्य) जनपद टिहरी गढ़वाल के ढालवाला तथा फकोट के ब्लॉक चाका में  सरकार द्वारा  खोले जाने वाले शराब के ठेकों के विरोध में महिलाएं व युवा  विरोध में उतर गए हैं जिसके चलते  आज चाचा में जहां बड़ी संख्या में महिलाओं है  प्रदर्शन किया  वही ऋषिकेश  14 बीघा  से ढालवाला तक बड़ी संख्या में युवाओं ने  मुनि की रेती  ढालवाला  संघर्ष समिति के बैनर तले  जुलूस निकालकर  अपना विरोध जताया इस अवसर पर  जुलूस का प्रदर्शन कर रहे  मनन द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि की धरती को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अग्रेंजी शराब का ठेका  खोलकर दानव भूमि बनाने का जो षड्यंत्र किया जा रहा है उसे युवा वह महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेगी  जिसके  बिरोध में राज्य की महिलाओं   तथा युवाओं ने ने सरकार के खिलाफ  बिगुल बजा दिया है।  मनन द्विवेदी का कहना था की इन्हीं महिलाओं की बदौलत पृथक उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ था लोगों के सपने थे कि अलग राज्य बनने से हमारी नौजवान पीढ़ी को दिल्ली मुंबई में दर दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। वही नरेंद्र नगर के  पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार अपने सगे संबंधियों के अतिरिक्त आम आदमी के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य का तो उचित प्रबंधन करने मे आज तक नाकाम रही है।  लेकिन शराब की जरूर उचित ब्यवस्था करने पर सक्रिय हैं।  और जो लोग इस धंधे में है उनकों संरक्षण देकर अपनी छवि शराब हितैषियों की बना रही है। मैती  संस्था की संयोजिका कुसुम जोशी का कहना था कि लोग रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य की बात न कर सके इसलिए उनके लिए बेहोशी का उचित प्रबंधन कर दिया है।  लेकिन लोगों को समझना होगा जो सरकार जनता को नशा बेच रही हो वह सरकार  जन हितैषी कैसे हो सकती है । इसलिए ऐसी सरकार के खिलाफ समाज की चिंता करने वाले लोगों को अपना तीखा बिरोध दज॔ करने की आवश्यकता है।  ताकि हमारी नौजवान पीढ़ी का भविष्य   बचाया जा सकें। जुलूस में हिमांशु बिजल्वाण , सुरेश भट ,भगवान सिंह  अजय रमोला , दिनेश सकलानी, निशित कंडारी  पूर्ण सिंह ,  बलदेव रावत  विनोद सकलानी , कुलदीप भंडारी  गोदावरी देवी, आशा देवी,  बसंती रावत , अनीता देवी, आशीष गौड़ मनन दिवेदी ,हरिश बिजल्वाण सहित क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Post A Comment: