केंद्रीय राज्य परिवहन मंत्री ने ऑल वेदर रोड को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड की ऑल वेदर रोड का काम शीघ्र पूरा होगा -मनसुख मन बेदिया
ऋषिकेश 11 मई। उत्तराखंड में बन रही ऑल वेदर रोड का कार्य समय पर पूरा हो जाएंगा जिसे केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री रोड एंड ट्रांसपोर्ट मनसुख मनवेदिया ने बीआरओ के कार्यालय में शुक्रवार की देर शाम को आयोजित ऑल वेदर रोड की समीक्षा  बैठक के दौरान पत्रकारों को देते हुए बताया की गंगोत्री धरासू 90 किलोमीटर मार्ग जो कि सैंस्टस्टिव  जॉन के अंतर्गत आता है पर आने वाली बाधाओं को शीघ्र दूर कर लिया जाएगा जिस पर केंद्र व राज्य सरकार के बीच वार्ता चल रही है उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड के अंतर्गत जिन  लोगों की भूमि आ रही है उनको मुआवजा दे दिया गया है जिससे सडको के निर्माण में आ रही बाधाएं दूर हो गई हैं उन्होंने कहा कि जब केंद्र में वर्ष 2014 में उनकी सरकार बनी थी तो इन सड़कों के लिए जो बजट रखा गया था जिसे बढ़ाकर वर्तमान सरकार ने सात लाख करोड़ का किया इसी के साथ 90हजार किलोमीटर सड़कें पूरी तरह  क्षतिग्रस्त हालत में विरासत में मिली थी जिन पर तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है इसी के साथ मनसुख ने बताया कि पूरे भारत में 1लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण वर्ष 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा इसी के साथ 2020 तक ऑल वेदर रोड का काम पूर्ण हो जाएगा केंद्रीय राज्य मंत्री का कहनाा था कि उनकी प्राथमिकता नेपाल ,बांग्लादेश, भूटान मयामार सहित चार देशों में सड़कों का निर्माण तेजी से बनाए जाने की है ज़िन पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया लेकिन बॉर्डर रोड  प्राथमिकता पर है उन्होंने बताया कि चाइना व भारत के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे 10 किलोमीटर पुल का निर्माण भी अंतिम चरणों में है जो कि शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा बैठक में राज्य सरकार की ओर से ऑल वेदर रोड का कार्य देख रह सचिव ओमप्रकाश सिंह चीफ इंजीनियर ए एस राठौड़, हरि ओम शर्मा के अतिरिक्त ओ पी श्रीवास्तव क्षेत्रीय सड़क परिवहन नेशनल हाईवे मुख्य अभियंता जितेंद्र कुमार नवनीत पांडे कपिल सिंह हर्ष प्रभाकर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Post A Comment: