देहरादून । उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट 26 मई को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। हाईस्कूल में 146166 तो इंटरमीडिएट में 130094 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। पिछले साल की तुलना में इस बार शिक्षा बोर्ड पांच दिन पहले परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है।
शनिवार को विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिट का परीक्षाफल 26 मई को www.ubse.uk.gov.in में सभापति आरके कुंवर जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि पांच मार्च से शुरू परीक्षा 26 तक चली थी। एक अप्रैल से 30 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं जांचने का काम 15 अप्रैल तक चला था। मूल्यांकन के कार्य में छह हजार शिक्षकों को तैनात किया गया था। बोर्ड के सचिव बृजमोहन रावत ने बताया कि हाईस्कूल में 149445 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया था। जिसमें 146166 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इंटरमीडिएट में 132381 बच्चे पंजीकृत हुए थे। 130084 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
वर्ष 2017 में 31 मई को परीक्षा परीणाम जारी किए गए थे। इस बार पांच दिन पहले ही बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहा है। वहीं बोर्ड की 26 मई की तिथि को आपका अपना प्रिय अखबार हिन्दुस्तान पहले ही 26 मई की तारीख घोषित कर चुका है। अब विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने भी हिन्दुस्तान अखबार की तिथि पर मुहर लगा दी है। विद्यार्थी www.livehindustan.com पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Post A Comment: