ऋषिकेश। कर्नाटक में लोकतंत्र और संविधान की जीत व भाजपा की नैतिक व राजनीतिक हार से सरकार गिरने पर जिला व नगर कांग्रेस कमेटी व्दारा रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन ऋषिकेश में मिष्ठान वितरण व आतिशबाज़ी की गई ।
ज़िलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज जो कर्नाटक राज्य में सत्य की जीत हुई । लगातार पिछले चार वर्षों से भाजपा व्दारा लोकतंत्र व संविधान की हत्या कर रहे हैं उससे साफ़ लगता है कि भाजपा के लोग व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी येन केन प्रकरेण सत्ता हाशिल करना चाहते हैं परन्तु उत्तराखण्ड में भी २०१६ में  इन्होंने चुनी हुई सरकार को गिरान का काम किया ख़रीद फ़रोख़्त की परन्तु बाद में उन्हें फ़्लोर टेस्ट पर हारना पड़ा उसी प्रकार आज कर्नाटक की विधानसभा में हार के डर से ५५ घंटे के मुख्यमंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा मैदान छोड़कर भागना पडा जो कि बेहद शर्मनाक है मेरा मानना है अब मोदी जी व अमित शाह को इस तरह की गंदी राजनीति से बाहर आकर अपने बचे हुऐ चन्द महीनों के कार्यकाल में देश के लिये सोचना चाहिये ।
नगर अध्यक्ष मं०विनय सारस्वत व का० अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि आज जो कुछ कर्नाटक में हुआ उससे भाजपा की मंशा साफ़ नज़र आ गई है कि ये लोग सत्ता का दुरुपयोग कर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं और आज हमारे जीते हुऐ सभी विधायकों ने बता दिया कि वे बिकाऊ नहीं हैं और भाजपा को मुहँ की खाना पड़ी ।
कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला,नगर अध्यक्ष मं० विनय सारस्वत,का०नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र,अरविन्द जैन,मुमताज़ हॉशिम,अशोक मनचन्दा,उमा ओबरॉय,मधु जोशी,सरोज देवराडी,योगेश शर्मा,नन्द किशोर जाटव,प्यारेलाल जुगरान,सन्नी प्रजापति,जितेन्द्र पाल पाठी,देवेन्द्र प्रजापति,जगजीत सिंह,राजेश शाह,अरविन्द भट्ट,मुकेश जाटव,प्राशु बनर्जी,शैलेन्द्र रस्तोगी,आशु वर्मा,अमरदीप सिंह,संजय शर्मा,मनदीप सिंह,प्रवीन गर्ग,किशनपाल,अमित पाल,जयपाल बिट्टू,जितेन्द्र यादव,सोहन लाल,हिमांशु मुलतानी,रविन्द्र बिरला,जयराजेन्द्र गौड,यज्ञव्रत शर्मा,सुदेश शर्मा,भगवान सिंह,संतोष कुकरेती,प्रवीन गर्ग,किशन पाल,दीपक कुमार,श्याम शर्मा,अजय दास,पवन सिंह,अरविन्द कुमार,तरूण विश्वास,अशोक शर्मा,गौरव यादव,सचिन कुमार,दिनेश चन्द्र ,राकेश मिंया,जितेन्द्र यादव,राकेश वर्मा आदि मौजूद थे ।

Post A Comment: