पौड़ी। पौड़ी की स्वार्गश्रम नगर पंचायत में कर्नाटक में भाजपा की हार और कांग्रेस -जेडीएस की जीत पर कांग्र्रसियों ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। कहा केंद्र की तानाशाह सरकार पर ये तमाचा है।
शनिवार शाम स्वर्गाश्रम कांग्रेस कमेटी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने पटाखे फोड़ एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। प्रदेश  कांग्रेस कमेटी के सदस्य माधव अग्रवाल व महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ने कहा केंद्र की सरकार सत्ता पाने की चाह में कुछ भी करने को तैयार है। चाहे इसके लिए भारत के संविधान को ताक पर क्यों न रखा जाये। लेकिन उनकी इस तानाशाही को कर्नाटक ने एक आइना दिखाने का काम किया है। हर्ष जताने वालों अग्रवाल,सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अंकित गुप्ता, लोकसभा सचिव युथ काँग्रेस  आदेश तोमर, अध्यक्ष नागर काँग्रेस कमेटी स्वर्गाश्रम ,पार्वती नेगी ,प्रदेश सचिव महिला काँग्रेस, नारायण रावत ,अध्यक्ष स्वर्गाश्रम व्यपार मंडल,सुभाष शर्मा ,मुरली शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, चेतन चौहान, आकाश नागर, रामकिशन श्रीवास्तव, अमित झा, रवि कुमार, संदीप, सोनू, अतुल गोयल,किशन राजपूत,अनीता मंडल, बिना,आशा देवी,आशा नेगी,कमला भंडारी,बसंती नेगी, बसंती महतो,अतुल पोरवाल,राजेश कंडारी, संतोष चोधरी, अजित चोधरी, विजेंद्र रावत,सूरज साहू, सुरेन्द्र थापा, वीर सिंह रावत, विजेंद्र बाल्मीकि, रामदास, राजेश पासवान, राकेश पासवान, मनोरंजन, मीरा मंडल, आनंद , कैलाश, नारायण, कमल राय, विजय पासवान, भूपेंद्र आदि शामिल रहे!

Post A Comment: