ऋषिकेश। पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को 2 घंटे में ही सकुशल बरामद कर लिए। पुलिस ने बरामद सिद्धार्थ अरोड़ा को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
रात्रि समय लगभग 9 बजे कोतवाली ऋषिकेश में अनूप अरोड़ा ने सूचना दी गई की मेरा पुत्र सिद्धार्थ अरोड़ा निवासी गंगानगर घर से बिना बताए कहीं चला गया है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल उक्त बालक को ढूंढने हेतु टीम तैयार की गई। जिस पर उक्त टीम ने गुमशुदा बालकसिद्धार्थ अरोड़ा पुत्र अनूप अरोड़ा निवासी गंगा नगर ऋषिकेश को हरिद्वार् रेलवे स्टेशन से 2 घंटे में सकुशल बरामद कर उसके परिवार जनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस के इस कार्य की गुमशुदा के परिवारजनों एवं ऋषिकेश के व्यापारियों ने अत्यधिक सराहना की गई।
बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक तिवारी व कांस्टेबल कमल जोशी शामिल रहे।

Post A Comment: