Articles by "पुलिस"
Showing posts with label पुलिस. Show all posts
 चमोली। थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस ने दिया मानवता व ईमानदारी का परिचय। बद्रीनाथ दर्शन के लिए आई महिला का खोया हुआ पर्स ढूढ़कर लौटाया।
 बद्रीनाथ दर्शन के लिए आई महिला श्रीमती कृति मौर्य का पर्स  मंदिर परिसर में कहीं खो गया था। पर्स खोने की सूचना महिला ने थाना बद्रीनाथ पुलिस को दी गई। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बद्रीनाथ थाने में नियुक्त कॉस्टबेल अमित, निर्भीक पुलिस कर्मी निर्मला ने पर्स की तलाश की एवं काफी ढूंढखोजबीन के बाद पुलिस कर्मियों ने महिला का पर्स बरामद किया। जिसमें 2 मोबाइल फोन  25000 रुपये और जरूरी सामान था। पुलिस ने महिला का पर्स पूरे सामान व धनराशि सहित लौटाया गया।
देहरादून। पूर्व प्रेषित सन्देश के क्रम मे अवगत कराना है कि माउंट एवरेस्ट फतह करने निकले उत्तराखंड पुलिस के प्रथम ग्रुप के 6 सदस्यों मे से 5 सदस्यों मनोज जोशी, विजेंद्र कुड़ियाल, प्रवीण, योगेश रावत और सूर्यकांत ने रविवार को  सुबह 8:00 बजे विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट (29028 फिट) को सफलतापूर्वक आरोहण कर लिया है।छठवां सदस्य रोशन कोठरी तकनीकि कारणों से आरोहण नही कर पाया।
दूसरे ग्रुप के 5 सदस्यों में से सुशील ऑक्सीजन की कमी कारण वापस हो गए है। शेष सदस्य- नवनीत, संजय उप्रेती, रवि, और वीरेंद्र आज या कल रात में मौसम के अनुकूल होने पर आरोहण का प्रयास करेंगे।
 संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरिक्षक, एसडीआरएफ बेस कैम्प से टीम का नेतृत्व कर दिशा-निर्देशन प्रदान कर रहे हैं।
इस प्रकार आज उत्तराखंड पुलिस देश के राज्य पुलिस बलों मे विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट (29028 फिट) को सफलतापूर्वक आरोहण करने वाली पहली राज्य पुलिस टीम हो गयी है।

no image
ऋषिकेश। पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को 2 घंटे में ही सकुशल बरामद कर लिए। पुलिस ने बरामद सिद्धार्थ अरोड़ा को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
 रात्रि समय लगभग 9 बजे कोतवाली ऋषिकेश में अनूप अरोड़ा ने सूचना दी गई की मेरा पुत्र सिद्धार्थ अरोड़ा निवासी गंगानगर घर से बिना बताए कहीं चला गया है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल उक्त बालक को ढूंढने हेतु टीम तैयार की गई। जिस पर उक्त टीम ने गुमशुदा बालक
सिद्धार्थ अरोड़ा पुत्र अनूप अरोड़ा निवासी गंगा नगर ऋषिकेश को हरिद्वार् रेलवे स्टेशन से 2 घंटे में सकुशल बरामद कर उसके परिवार जनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस के इस कार्य की गुमशुदा के परिवारजनों एवं ऋषिकेश के व्यापारियों ने अत्यधिक सराहना की गई।
बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक तिवारी व कांस्टेबल कमल जोशी शामिल रहे।