देहरादून। पूर्व प्रेषित सन्देश के क्रम मे अवगत कराना है कि माउंट एवरेस्ट फतह करने निकले उत्तराखंड पुलिस के प्रथम ग्रुप के 6 सदस्यों मे से 5 सदस्यों मनोज जोशी, विजेंद्र कुड़ियाल, प्रवीण, योगेश रावत और सूर्यकांत ने रविवार को  सुबह 8:00 बजे विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट (29028 फिट) को सफलतापूर्वक आरोहण कर लिया है।छठवां सदस्य रोशन कोठरी तकनीकि कारणों से आरोहण नही कर पाया।
दूसरे ग्रुप के 5 सदस्यों में से सुशील ऑक्सीजन की कमी कारण वापस हो गए है। शेष सदस्य- नवनीत, संजय उप्रेती, रवि, और वीरेंद्र आज या कल रात में मौसम के अनुकूल होने पर आरोहण का प्रयास करेंगे।
 संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरिक्षक, एसडीआरएफ बेस कैम्प से टीम का नेतृत्व कर दिशा-निर्देशन प्रदान कर रहे हैं।
इस प्रकार आज उत्तराखंड पुलिस देश के राज्य पुलिस बलों मे विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट (29028 फिट) को सफलतापूर्वक आरोहण करने वाली पहली राज्य पुलिस टीम हो गयी है।

Post A Comment: