चमोली। थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस ने दिया मानवता व ईमानदारी का परिचय। बद्रीनाथ दर्शन के लिए आई महिला का खोया हुआ पर्स ढूढ़कर लौटाया।
 बद्रीनाथ दर्शन के लिए आई महिला श्रीमती कृति मौर्य का पर्स  मंदिर परिसर में कहीं खो गया था। पर्स खोने की सूचना महिला ने थाना बद्रीनाथ पुलिस को दी गई। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बद्रीनाथ थाने में नियुक्त कॉस्टबेल अमित, निर्भीक पुलिस कर्मी निर्मला ने पर्स की तलाश की एवं काफी ढूंढखोजबीन के बाद पुलिस कर्मियों ने महिला का पर्स बरामद किया। जिसमें 2 मोबाइल फोन  25000 रुपये और जरूरी सामान था। पुलिस ने महिला का पर्स पूरे सामान व धनराशि सहित लौटाया गया।

Post A Comment: