ऋषिकेश,17अक्टूबर। वर्ल्ड ट्रामा दिवस पर ऋषिकेश एम्स में आयोजित मेडिकल छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर दीप जलाकर किया । रंगारंग कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न प्रांतों के गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए जिसका उपस्थिति ने तालियां बजाकर लुफ्त उठाया । वहीं डॉक्टर निशाने ऋषिकेश एम्स में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्र-छात्राओं को सुविधाओं की जानकारी भी दी। सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी मिलने पर ऋषिकेश एम्स के साथ छात्रों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इसी के साथ हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक एम्स के निदेशक रवि कांत से अगले महीने होने वाले दीक्षांत समारोह के बारे में भी जानकारी ली।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
वर्ल्ड ट्रामा दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश में आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Post A Comment: