ऋषिकेश,17अक्टूबर। गंगा संरक्षण को लेकर पिछले 112 दिन से अनशन करने वाले संत गोपालदास को हरिद्वार प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता के चलते धरने से उठाकर ऋषिकेश एम्स फिर भेज दिया है। ज्ञात रहे कि 2 दिन पूर्व गोपाल दास को हरिद्वार मातृ सदन छोड़ा गया था जाओ उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया था लेकिन बुधवार की देर शाम हरिद्वार प्रशासन ने संत गोपालदास को आचार संहिता का हवाला देते हुए मातृ सदन से उठाकर ऋषिकेश एम्स भेज दिया है।लेकिन ऋषिकेश एम्स ने संत गोपालदास को लेने से इनकार कर दिया है। वहीं गोपालदास ने अपना मौन तोड़ते हुए कहा कि उनको लेकर सरकार पर लगाए जा रहे हैं उनकी हत्या के जाने के आरोप बिल्कुल पूरी तरह निराधार है उन्होंने कहा कि जो शिवानंद ने आरोप लगाए हैं उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है उनसे जब यह पूछा गया कि क्या आपको एम्स में बंधक बनाया गया उन्होंने कहा कि नहीं लेकिन जो उनका उपचार किया जा रहा है वह उनकी पद्धति के अनुसार नहीं है जो की एलोपैथिक नहीं लेना चाहते हैं। गोपाल दास का कहना था की एम्स के लोग भी उनके साथ राजनीति कर रहे हैं।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
स्वास्थ्य
गंगा संरक्षण को लेकर धरने पर बैठे गोपाल दास को हरिद्वार प्रशासन ने फिर भेजा ऋषिकेश एम्स, हॉस्पिटल प्रशासन ने लेने से किया इनकार

Post A Comment: