ऋषिकेश 26 मई। कैंप कार्यालय ऋषिकेश में आज उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को पुष्पगुच्छ एवं साल भेंट की।सम्मानित किए जाने वाले सदस्यों में यशपाल अग्रवाल,हेमराज अरोड़ा,ओम प्रकाश टूटेजा,राजेंद्र तयाल ,रामकिशन अग्रवाल,हरीश आनंद जी, रमाकांत अग्रवाल, मायाराम खंडूरी,नवरतन जी,बृज मोहन जोशी मुख्य रूप से थे।इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में सरकार ने ‘सबका साथ सबका विकास को अपना ध्येय बनाकर जनता से संवाद स्थापित किया तथा देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार की अनेक महत्वांकाक्षी योजनाओं को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहा गया है। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इण्डिया, अटल पेंशन योजना, कौशल विकास, स्टार्टअप इण्डिया, मेक इन इण्डिया, जनधन योजना,उज्जवला योजना आदि इनमें मुख्यतः रही हैं।अग्रवाल ने केंद्र सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।वक्ताओं द्वारा भी केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर अपने विचार रखे गए।इस अवसर पर मिष्ठान का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर देवेंद्र सकलानी, देवेंद्र नेगी, हरीश आनंद ,ज्ञान सिंह नेगी ,कमला नेगी ,कुसुम डबराल, चेतन शर्मा ,अनीता मंमगाई ,रविंद्र राणा, इंद्र कुमार गोस्वामी ,कृष्ण कुमार ,रविंद्र कश्यप ,उषा रावत ,अलका शर्मा, अशोक पासवान ,अरविंद चौधरी ,संदीप पाल ,भगतराम कोठारी ,अजय कालड़ा ,रजनी बिष्ट ,शिव कुमार गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित थे


Post A Comment: