ऋषिकेश ,26मई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने केन्द्र की मोदी सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल को पूरी तरह से निराशाजनक करार दिया है। एक जारी बयान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमोला ने कहा की देश के लोगों को सपने बेचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता के सर्वोच्च पद पर बैठे थे ।लेकिन केंद्र की सत्ता हासिल करते ही देश की आवाम के साथ किए गए तमाम वायदों  को उन्होंने पूरी तरह से भुला दिया। 4 वर्षों में देश का आर्थिक तंत्र पूरी तरह से खोखला हो गया है ।केंद्र की नोटबंदी योजना ने लोगों को तगड़ा झटका देने का काम किया था ।उससे आज तक देश की आवाम उबर नहीं पाई है। युवाओं को नौकरी देने के मामले में भी मोदी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई । विभिन्न तकनीकी कोर्स कर मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार का सपना संजोने वाले युवा आज पकौड़े बेचकर अपना घर चलाने को विवश है। उन्होंने  कहा कि भाजपानेता अब भी बयानबाज़ी से बाज़ नहीं आ रहे हैं ।पूरा देश  मंहगाई की मार से जूझ रहा है परन्तु मोदी जी सरकारी पैसों से विदेशों की यात्रा पर व्यस्त हैं ।वर्ष 2014 के बाद देशभर मे  जातिवाद के नाम पर दंगे हो रहे हैं परन्तु देश का चौकिदार चुप्पी साधे बैठा है । मंहगाई और भ्रष्टाचार के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली केन्द्र की मोदी सरकार  मंहगाई के साथ साथ भ्रष्टाचार  के भी  नये रिकार्ड कायम करती जा रही है।आज देश में बडे स्तर पर बेरोज़गारी का आलम है परन्तु मोदी सरकार केवल जुमले पर चल रही है  । उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी चुनाव के वक़्त डबल ईंजन की सरकार बनाने के वादे पर ये लोग सत्ता में आये  थे और उत्तराखण्ड  के लोगों ने भी विश्वास जताकर पूर्ण बहुमत से इनकी सरकार बनाई परन्तु आज उत्तराखण्ड में एक साल से अधिक त्रिवेन्द्र सरकार को हो गये परन्तु डबल ईजन तो क्या यहां तो सिंगल ईंजन भी नहीं चल रहा है। उत्तराखण्ड की सरकार पर भी एक साल में उपलब्धि के नाम पर बताने को कुछ नहीं है ।कहा कि ,आगामी निकाय चुनाव मे तगड़ी शिकस्त के साथ  भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो जायेगी।

Post A Comment: