किसानों का हित संबधित दो योजनाओं की ली समीक्षा बैठक
देहरादून। सुबोध उनियाल ने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत अपनी विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होनंे विभिन्न कार्यक्रमों के शिरकत करने के साथ साथ विधानसभा में जनसमस्याएं भी सुनी और स्थानिय लोगों के उनकी समस्याओं के निकराकरण का भरोसा भी दिलाया। इससे पूर्व कृषिमंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा सभागार मे कृषि के विकास के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं......
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को लेकर समीक्षा बैठक ली और त्वरित कार्यवाही हेतु दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की हर तरह की समस्याओं के निराकरण के लिए वचनबद्ध है। इसलिए किसानों की योजनाओं के संचालन मंे कोताही बरते वाले विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जाएगा। सुबोध उनियाल ने कहा कि आंधी और बारिश के कारण किसानों की फसलों को जो नुकसान पहंुचा है। उसका आंकलन कर किसानों के हितों के लिए सरकार पूरी जिम्मेदारी से काम करेगी।
गौरतलब है कि कृषी मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेश के किसानों को खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाओ का संचालन शुरू किया है। कुछ योजनाआंे पर अब समीक्षा की जा रही है। सुबोध उनियाल किसानों को हर तरह से राहत देने के लिए पूरे तन मन से काम कर रहे है। जबसे सुबोध उनियांल  नंे प्रदेश मंे कृषिमंत्री का पद संभाला है। वे लगातार किसानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे है।

Post A Comment: