तपोवन के जाम से मिलेगा जनता को निजात
ऋषिकेश। पुलिस व प्रशासन के द्वारा तपोवन लक्ष्मण झूला तिराहा के पास सालों पुराना अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सराहनीय कार्य किया है। उल्लेखनीय है कि चौकी तपोवन और उससे सटी कुछ दुकानों के अतिक्रमण के कारण तपोवन लक्ष्मण झूला चौराहे पर विशेषकर यात्रा सीजन पर यात्रियों को घंटों जाम से जूझना पड़ता था और साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस जाम से दो चार होना पड़ता था।इस अतिक्रमण को हटाने के लिए सबसे बड़ी समस्या यह थी चौकी तपोवन का भवन जो कि इसी अतिक्रमण में बना हुआ था। गत मंगलवार को जब उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल को समस्या के विषय में अवगत कराया तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तुरंत प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती को अतिक्रमण हटाने में प्रशासन को सहयोग करने के लिए कहा आदेश दिए। कल शाम ही पुलिस द्वारा अपने बोर्ड उतार लिए थे। पुलिस की इस पहल पर जनता ने भी प्रशासन को सहयोग दिया। प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ओर तहसीलदार तोपवाल ने दल बल के साथ इस अतिक्रमण को हटा दिया। एनएच के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि एक माह के अंदर यहां पर चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

Post A Comment: