रायवाला। थाना रायवाला में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गौरी माफी की एक महिला को राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में तेंदुए ने शिकार बना दिया है।इस सूचना पर व०उ०नि०  विजय भारती व SI विक्रम सिंह व अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे जो हाइवे से गौरी माफी जाने वाले रास्ते की दाहिनी ओर सड़क से लगभग 60 मीटर दूर जंगल की तरफ था।मौके पर महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में जंगल में पड़ा था।  मृतक महिला की पहचान श्रीमती संपत्ति देवी पत्नी श्री कुंदन लाल गैरोला निवासी गौरी माफी रायवाला देहरादून के रूप में हुई । जिसे तेंदुए ने मारकर जगह-जगह से खाया हुआ था ,मौके पर ग्रामीण व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। ग्रामीण वन विभाग के प्रति नाराजगी व विरोध प्रकट कर रहे थे। थोड़े समय पश्चात मौके पर रेंजर  व वार्डन महोदय के आने पर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किए जाने के उपरांत शव को वास्ते आवश्यक कार्यवाही हेतु सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया।अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Post A Comment: