Articles by "घटना"
Showing posts with label घटना. Show all posts
ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने ऋषिकेश घूमने आयी राजस्थान व उत्तर प्रदेश की दो बुजुर्ग महिलाओं को जो आपने परिजनों से बिछड़ गयी थी उन्हें मिला दिया।
 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती देवकी देवी उम्र 75 वर्ष पत्नी पन्नालाल निवासी रतनगढ़ जिला चुरू राजस्थान की रहने वाली है अपने परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी अपने परिजनों से बिछड़ गई थी थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा थाना रतनगढ़ पुलिस से संपर्क कर परिजनों का फोन नंबर लेकर गुमशुदा के परिजनों से वार्ता  कर परिजन बाबूलाल प्रजापति के सुपुर्द किया गया। व व श्रीमती शांति देवी पत्नी स्वर्गीय सोमनाथ उम्र 70 वर्ष निवासी रतनगंज जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी परिजनों के साथ हरिद्वार ऋषिकेश घूमने आई थी तपोवन क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़ गई थी थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा जनपद सोनभद्र पुलिस से संपर्क कर गुमशुदा के परिजनों का फोन नंबर लेकर  संपर्क कर परिजन रामचंद्र सेठ वह सुरेंद्र प्रसाद के सुपुर्द किया गया।
डीएम के निर्देश पर माॅकड्रिल का आयोजन, अधिकारियों ने दिखाई फूर्ति
भारी बरसात के बावजूद भी एक बजे रात तक चलता रहा माॅकड्रिल
रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली के पांजणा गांव में बादल फटने से 18 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाई, जबकि अन्य छः लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बादल फटने से आठ आवासीय भवनों को भारी नुकसान पहुंचा और 42 मवेशी घटना का शिकार हो गये।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर शुक्रवार की रात पांजणा गांव में माकड्रिल का आयोजन किया गया। भारी बरसात के बावजूद भी एक बजे रात तक माॅकड्रिल चलता रहा। रात के करीब साढ़े सात बजे आपदा विभाग को प्रधान पंाजणा त्रिलोक सिंह ने गांव में बादल फटने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को घटना स्थल के लिए रवाना किया। रास्ते में सड़क के अवरूद्ध होने के कारण अधिकारी टीम के साथ पैदल ही गांव में पहुंचे। कुछ ही देर में लोनिवि की ओर से मार्ग को जेसीबी की मदद से खोल दिया गया और राहत-बचाव टीम ने गांव में पहुंचकर कार्य शुरू किया। इसके साथ ही होमगार्ड, आईटीबीपी, राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं जवानों ने भी बचाव कार्य में तेजी दिखाई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में तेजी दिखाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों का उपचार किया। बादल फटने से गांव में 18 लोग घायल हुए, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा घटना में छः लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा आठ मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गये और 15 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुए। गौशाला में मलबा घुसने से 42 मवेशी घटना का शिकार हुए। पशुपालन विभाग की ओर से मृत पशुओं को गड्डे में दबाया गया और आस-पास दवाई का छिड़काव किया गया, जिससे बीमारी फैलने की आशंका न रहे। रात की एक बजे तक राहत-बचाव का कार्य चलता रहा। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी कर्मचारी-अधिकारी एवं जवानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारी बरसात में भी कर्मचारी और जवानों का हौंसला कम नहीं हुआ और सभी ने तेजी से कार्य किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय हर विभाग तत्परता से कार्य करें, इसके लिए माक ड्रील का आयोजन किया। कहा कि मानूसन सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बादल फटना, सड़क मार्ग बंद सहित अन्य घटनाएं होती रहती हैं। इनसे निपटने के लिए अधिकारी-कर्मचारी हर समय तत्पर रहें, इसके लिए यह आयोजन किया गया है।
फोटो: आपदा कंट्रोल रूम से घटना की जानकारी लेते डीएम (09आरडीपी2)

राजधानी आईएसबीटी पर आतंकवादी घटना की सूचना पर ऋषिकेश के बैराज पुल पर सेना  व पुलिस ने संयुक्त रुप से की नाकेबंदी
ऋषिकेश 10 मई। उत्तराखंड की राजधानी आईएसबीटी पर हुए आतंकवादी हमले  की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सेना तथा पुलिस का संयुक्त अभियान चलाया ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में बैराज पर नाकेबंदी कर सभी वाहनों की मुस्तैदी के साथ चेकिंग की गई प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस की कार्यप्रणाली को परखने के लिए मॉक ड्रिल करवाया गया जिसके अंतर्गत राजधानी में आईएसबीटी पर हुए आतंकवादी हमलेे  की सूचना प्रसारित की गई जिसके बाद जिले के सभी नाकों पर पुलिस ने नाकाबंदी की और सभी वाहनों की जबरदस्त चेकिंग की गई इसी श्रंखला में ऋषिकेश बैराज पर ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने अपने सभी उपनिरीक्षकों के साथ स्वयं मौका संभाला और सभी वाहनों की सच्चाई से चेकिंग की गई जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऋषिकेश कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी को देखते हुए धन्यवाद दिया गया जो कि सूचना के 5 मिनट बाद ही बैराज पुल वाह रायवाला पुलिस  मोतीचूर बैरियर पर पहुंच गई थी वहीं रायवाला पुलिस मोतीचूर फाटक पर तलाशी ले रही थी।
no image
रायवाला। थाना रायवाला में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गौरी माफी की एक महिला को राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में तेंदुए ने शिकार बना दिया है।इस सूचना पर व०उ०नि०  विजय भारती व SI विक्रम सिंह व अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे जो हाइवे से गौरी माफी जाने वाले रास्ते की दाहिनी ओर सड़क से लगभग 60 मीटर दूर जंगल की तरफ था।मौके पर महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में जंगल में पड़ा था।  मृतक महिला की पहचान श्रीमती संपत्ति देवी पत्नी श्री कुंदन लाल गैरोला निवासी गौरी माफी रायवाला देहरादून के रूप में हुई । जिसे तेंदुए ने मारकर जगह-जगह से खाया हुआ था ,मौके पर ग्रामीण व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। ग्रामीण वन विभाग के प्रति नाराजगी व विरोध प्रकट कर रहे थे। थोड़े समय पश्चात मौके पर रेंजर  व वार्डन महोदय के आने पर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किए जाने के उपरांत शव को वास्ते आवश्यक कार्यवाही हेतु सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया।अग्रिम कार्यवाही जारी है।
ऋषिकेश,04मई (आज का आदित्य)। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत नीलकंठ मार्ग पर गट्टू घाट के पास एक अज्ञात महिला का शव गहरी खाई से पुलिस ने बरामद किया है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी प्रदीप राणा के अनुसार शुक्ररवार की शाम को सूचना मिली कि एक  अज्ञात महिला का शव जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई गई है  जिसके सिर पर चोट के निशान पड़े है जिसकी सूचना पर उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज मय टीम के मौके पर पहुंचे और उन्होंने ने शव को खाई से बाहर निकाला मृतक महिला नेपाली मूल की बताई जा रही है शव को देखकर प्रथम दृष्टा मामला  हत्या का लगता है पुलिस ने शव का पंच नामा भरकर कार्रवाई के लिए हरिद्वार भेजा दिया है जिसकी शिनाख्त के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
ऋषिकेश। पुलिस ने एम्स अस्पताल में चोरी का प्रयास करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर निर्माणाधीन बिल्डिंग से पानी के नल चोरी करने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एम्स अस्पताल पुलिस चौकी में नियुक्त कर्मचारी गणों के द्वारा गश्त के दौरान एम्स अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में पानी के नल की चोरी का प्रयास करते हुए एक अभियुक्त असलूब पुत्र अयूब हसन निवासी गाडोवाली पथरी जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोतवाली ऋषिकेश में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में भी  चोरी के मामले में पथरी थाना से  जेल गया है। पुलिस अभियुक्त के और अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
देहरादून। देहरादून- दिल्ली हाइवे पर आशारोड़ी में बस और ट्रक की जबदस्त टक्कर से उनमें सवार 9 लोग घायल हो गए। घायलो में 3 की हालत गम्भीर बताई जा रही हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ड्राइवर को जेसीबी से ट्रक तोड़कर बाहर निकलना पड़ा।
सोमवार को ट्रक नम्बर Uk07CB-1816 देहरादून से सहारनपुर की ओर जा रहा था तभी आशारोड़ी की पास छुमलपुर से देहरादून आ रही बस नंबर UP-77AN 2068 से उसकी जबदस्त टक्कर हो गयी। जिसके कारण उसमे सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बस व ट्रक के पर परखच्चे उड़ गये। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 डाट काली मंदिर से अशारोड़ी की तरफ सहारनपुर डिपो रोडवेज की बस और देहरादून से सहारनपुर की ओर जाते ट्रक की आपस मे टक्कर हो गयी। दुर्घटना का समय करीब 12:40 बजे का है। घटना की सूचना मिलने पर क्लेमेनटाउन पुलिस तुरंत मोके पर पहुंचे तथा घायलो को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बस में करीब 30- 35 सवारियां बैठी थी, जिनमे करीब 15 लोगो को चोट आई। मौके से तत्काल घायलों को थाने की सरकारी गाड़ी से ही महंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसके पश्चात मौके पर पहुँची 07 एम्बुलेंस की सहायता से घायलो को प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  दुर्घटना में बस ड्राइवर को गंभीर चोट आयी है, जिसका वर्तमान में महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा है, अन्य घायलों को सामान्य चोट है। दुर्घटना का कारण ट्रक द्वारा मोड़ पर ओवर टेक करना एवं बस देहरादून की तरफ ओवर स्पीड से आना प्रथम दृष्टया लग रहा है। मौके पर क्रेन को तुरंत बुलाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराया गया है।
घायलो की सूची
1-  गुलशन कुमार पुत्र मलखान सिंह निवासी गाज़ीपुर थाना कीरतपुर बिजनोर।
2-  नीलम पुत्री राशिद निवासी बेहत सहारनपुर.
3-  इमरान पुत्र शेरअली निवासी अमनतगड थाना बुग्गावाला।
4-  कल्लू पुत्र जहूर निवासी शेरपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर।
5-  देवेश धीमान पुत्र बीरेंद्र निवासी उखीमठ।
6-  कुलदीप पुत्र जमाल निवासी उखीमठ रुद्रप्रयाग।
7-  मुकेश पुत्र धर्मपुर निवासी छुटमलपुर सहारनपुर, (बस चालक )            
8-  जब्बार पुत्र इस्लाम निवस्सी तेलपुर बुग्गावाला हरिद्वार।
9-  इंतजार पुत्र नसीम निवासी बुग्गावाला हरिद्वार।
no image
 रायवाला। रायवाला पुलिस को सुसवा नदी के पास स्थित सत्यनारायण मंदिर के पीछे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
शुक्रवार को समय 10:15 बजे लगभग कृष्णा, फॉरेस्ट गार्ड मोतीचूर रेंज (राजाजी टाइगर रिजर्व ) ने थाना रायवाला चीता मोबाइल डयूटी मे नियुक्त कर्मचारियों को आकर सूचना दी कि सत्यनारायण मंदिर के पीछे सुसवा नदी में एक अज्ञात महिला का शव पानी में पड़ा हुआ है, जिसे देखने से लगता है कि उस महिला की पानी मे डूबने से मृत्यु हुई है।  इस सूचना पर थाना रायवाला से प्रभारी निरीक्षक रायवाला महेश जोशी, वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय भारती मय हमराह कर्मचारिगणो के साथ घटना स्थल पर गए। घटना स्थल पर सुसवा नदी में एक महिला का शव पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया मृतका की मृत्यु पानी में डूबने के कारण होना प्रतीत होती है। मृतका की शिनाख्त हेतु आसपास के लोगों से पूछताछ की गई परंतु शिनाख्त नहीं हो पाई।  शव को बाद पंचायतनामा सरकारी अस्पताल ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका की शिनाख्त का प्रयास किये जा रहे है।