ऋषिकेश। पुलिस ने चारधाम यात्रा के नाम पर पर्यटकों को ठगने वाले को 50 हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
 ऋषिकेश में शिकायतकर्ता विद्यावती येडावल्ली निवासी बेंगलुरु ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की ऋषिकेश निवासी प्रवीण प्रकाश उर्फ योगी ने गोमुख की यात्रा कराने के नाम पर 8 व्यक्तियों का रहना खाना वह गाड़ी की  के नाम पर 2,40000 रुपए की धनराशि लेकर सही तरीके से यात्रा नहीं करवाई व उसके बाद गाली गलौज एवं बदसलूकी कर धोखाधड़ी की गई है। इस पर शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा में पंजीकृत किया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन
मे पुलिस टीम बनाकर आरोपी प्रवीण प्रकाश उर्फ योगी को पकड़ने का प्रयास किया गया। बुधवार को पुलिस ने  आरोपी प्रवीण प्रकाश उर्फ योगी पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश
निवासी सत्यनारायण मंदिर गौरी माफी रायवाला देहरादून
को नटराज होटल के पास से धोखाधड़ी के 50 हजार
के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आज भी नटराज चौक पर अन्य यात्रियों को यात्रा के नाम पर ठगी करने की तैयारी में था।
ठग को गिरफ्तार करने वाली  पुलिस टीम में उ०नि० कुलदीप रावत व कमल जोशी शामिल रहे।

Post A Comment: