
ऋषिकेश 3 मई। पुलिस ने शिवानंद द्वार से रामझूला तक सडकों पर दोनो ओर फैले अतिक्रमण को हटवाया।
मुनि की रेती पुलिस ने आत्म अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाया अभियान। मुनिकीरेती पुलिस ने प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया जिसमें प्रतिष्ठानों के स्वामियों के द्वारा अपने प्रतिष्ठान के बाहर अवैध तरीके से रखे गए सामानों को मुनि की रेती पुलिस ने प्रतिष्ठान स्वामी ओ केचालान काटते हुए किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए और भविष्य में प्रतिष्ठान स्वामियों के द्वारा किसी भी प्रकार का उनके द्वारा अतिक्रमण किया जाएगा तो पति प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी मुनिकीरेती थाना के प्रभारी मनीष उपाध्याय का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर अभियान जारी रहेगा उनका यह भी कहना है कि स्थानीय नागरिको एवं विदेशी पर्यटकों को आने जाने में काफी दिक्कत है सामना करना पड़ता है इस को मद्देनजर रखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान चलाया।

Post A Comment: