देहरादून। उत्तराखण्ड की नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के  वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल कल (आज) खत्म हो रहा है। 4 मई से अग्रिम आदेशों तक संबन्धित नगर निकायों मेें जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु की ओर से इस संबंध मंे जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से प्रदेश की नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है  और वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल कल ;आजद्ध समाप्त हो रहा है। इसलिये  4 मई से नगर निकायों मंे जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है।  प्रदेश  की 39 नगर पालिका परिषदों, 47 नगर पंचायतों व  8 नगर निगमों में जिलाधिकारी प्रशासक के तौर पर कार्याें का कार्य देखेंगे। 
्रदेश में निकाय चुनाव लटकने के कारण और उच्च न्यायालय में इस मामले पर हो रही सुनवाई के कारण पहले से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि स्थानीय नगर निकायों में सरकार प्रशासक नियुक्त करेगी। निकाय चुनाव कब होंगे इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। शासन की ओर से कुछ दिन पहले निकाय चुनाव को लेकर  जो कार्यक्रम जारी किया गया उसमंे 12 मई को चुनाव कार्यक्रम के लिये निर्वाचन आयोग से अधिसूचना प्रकाशित किये जाने का प्रस्ताव प्राप्त किये जाने के बारे में कहा गया है। निर्वाचन आयोग प्रदेश में निकाय चुनाव समय पर कराये जाने के लिये पहले ही उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुका है जिस पर सुनवाई चल रही है। इसके अलावा न्यायालय मंे सीमा विस्तार से संबंधित याचिकायें भी दायर की गयी है जिन पर सुनवाई हो चुकी है। स्थानीय निकायों मंे प्रशासक कितने दिन तक नियुक्त रहेंगे।  इस बारे में तस्वीर अभी सापफ नहीं है। प्रदेश मेें निकाय चुनाव अब पूरी तरह न्यायालय के आदेश निर्भर हो गये हैं।  

Post A Comment: