ऋषिकेश। फेसबुक के माध्यम से झांसा देकर दो लाख की ठगी करने वाला व्यक्ति को ऋषिकेश पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
थाना ऋषिकेश प्रवीन कोश्यारी ने बातया कि डाॅ. एसके डबराल निवासी 433 गंगानगर गण्ेश विहार गली न. 02 थाना ऋषिकेश में सूचना अंकित करायी कि मेरे बेटा यूएस में नौकरी करता है, जिसका अभिरूप डबराल के नाम से फेसबुक एकाउन्ट है। माह फरवरी 2018 में अभिरूप डबराल की फेसबुक पर उसके एक पुराने दोस्त उदित गुप्ता के नाम से मेसेज आया जिस पर उदित गुप्ता ने अपनी माता की तबियत ज्यादा खराब होना व ईलाज के लिये आर्थिक रूप से मदद हेतु दो लाख रूपये एक बैंक खाते में जमा करने के लिये लिखा गया था। अभिरूप डबराल ने इसे सत्य समझकर उसके बताये खाते में दो लाख रूपये जमा कर दिये। कुछ दिन बाद अभिरूप डबराल को पता चला कि उस व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक एकाउन्ट बनाकर उसके साथ धोखाधड़ी की गयी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
टीम गठित कर मुकदमें से सम्बन्धित फेसबुक एकाउन्ट व बैंक खाते की जानकारी की गयी, जिससे खाताधारक दिल्ली का होना पाया गया। खाताधारक व अन्य जानकारी करने पर पुलिस ने आरोपी सुमित मेंहदीरत्ता निवासी फरीदाबाद के द्वारा करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने डीएलएफ फेस द्वितीय स्थित बिल्डिंग नंम्बर 5 सी टॉवर गुडगांव में एक्सपिडिया ट्रैवल्स कम्पनी के प्रशसानिक कार्यालय से जहां पर सुमित मेहंदीरत्ता पुत्र विनोद मेंहदीरत्ता कार्यरत है से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर इसने बताया कि19 फरवरी को मैने ही उदित गुप्ता के नाम से अस्थाई फेसबुक एकाउन्ट बनाया था तथा वास्तविक उदित गुप्ता के दोस्तो को मां के बीमार होने पर आर्थिक मदद के नाम का मैसेज भेजा था जिसमें से अभिरूप डबराल ने जवाब दिया व झांसे में आने पर उसके दो लाख रूपये मेरे बताये खाते में जमा कराये। आरोपी को न्यायालय पेश किया जायेगा।
ठग को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश प्रवीण सिंह कोश्यारी, कांस्टेबल विकास मलिक, मनोज कुमार, देवेन्द्र चैधरी व कमल जोशी शामिल रहे।


Post A Comment: