ऋषिकेश। उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के बैनर तले आमरण अनशन पर बैठे पदाधिकारियों ने एसडीएम व मुख्य शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया। एसडीएम ने अनशनकारियों को जूस पिला कर अनशन तुड़वाया।
शुक्रवार को उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि जैन अंशुमान भंडारी, हरिराम वर्मा को आमरण अनशन से उठने के लिए एसडीएम हरगिरि और मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्यो के बीच बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया कि एनसीईआरटी किताबों के अलावा अन्य किताबो के लिए कोई स्कूल दबाव नही बनाएगा। जब तक कोर्ट का इस मामले में कोई निर्णय नही आता। सभी स्कूलों में अभिभावक समिति का गठन होगा। अभिभावकों की इच्छा के बगैर फीस नही बढ़ेगी। इन फैसलों को मानते हुए अनशनकारियों ने अपना अनशन खत्म करने का निर्णय लिया। इस दौरान जयदत्त शर्मा, ललितमोहन मिश्रा, राजकुमार अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, संजय व्यास, मधु जोशी, राकेश मियां, अभिषेक शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post A Comment: