ऋषिकेश। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मण झूला मे बच्चों के साथ प्रयत्न एक सामाजिक संस्था ने मदर डे कार्यक्रम बनाया। जिसमें सभी बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए और मां पर सभी बच्चों ने सामूहिक कविता मां मुझको तेरी दुआ चाहिए मंचन किया। विद्यालय में सभी बच्चों की माताओं को भी आमंत्रित किया गया था। जिनकी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई जिसने म्यूजिकल चेयर बुक्स बैलेंस वाॅक आदि प्रमुख थे। प्राथमिक विद्यालय में पिछले डेढ़ साल से पांच कक्षाओं में सिर्फ दो ही अध्यापिका हैं जो बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। विद्यालय की यह हालत देखते हुए प्रयत्न एक सामाजिक संस्था की संस्थापक सचिव विधि गुप्ता पिछले 2 महीनों से विद्यालय में सेवा दे रही है आज मदर डे कार्यक्रम भी संस्था द्वारा रखा गया विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में उत्साह वर्धन होता है विधि गुप्ता का कहना है कि स्कूल के बच्चे बहुत ही प्रतिभावान है लेकिन उन्हें पूर्ण रूप से सुविधाएं नहीं मिल पाती आज भी बच्चों के पास बुक्स नहीं है पहनने को ड्रेस नहीं है क्योंकि यह सभी शिक्षा विभाग से आती है कब आएंगे अभी कोई अनुमान नहीं है श्री गुप्ता ने संबोधित करते हुए बच्चों को मां के बारे में बताया कि की मां कितनी तकलीफ हो के बाद बच्चे को जन्म देती है और अपनी सारी उम्र उस बच्चे को उसके पालन पोषण लगा देती है चाहे समर्थ हो जाना हो लेकिन वह अपने बच्चों की हर इच्छा पूरी करती है हर मां चाहती है कि उसका बच्चा अच्छा पढ़े लिखे अच्छा आदमी बने सुबह से लेकर रात तक चाहे स्वास्थ्य खराब हो जाना हो मैं अपने बच्चों के लिए हर संकट की घड़ी में भी खड़ी रहती है तो बच्चों ऐसी मां को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए हर परिस्थिति में अपनी मां का कहना मानना चाहिए और अपनी मां के सपनों को पूरा करना चाहिए क्योंकि मां है तो सब कुछ है संस्था संस्थापक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश है कि इस विद्यालय को एक अच्छा और आदर्श विद्यालय बनाएंगे क्योंकि कभी बच्चों की नहीं कभी हमारे सिस्टम की है यदि और कोई भी विद्यालय की सेवा करना चाहता है सादर आमंत्रित है।


Post A Comment: