ऋषिकेश। ऋषिकेश के गुर्जर प्लॉट में विगत कई दिनों से पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान के एसडीओ को मौक़े पर मुआयना करवाया गया तथा कांग्रेस कमेटी के ज़िलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया ।
ज़िलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने कहा कि शहर से सटा क्षेत्र होने के बावजूद आज भी गुर्जर प्लॉट में समस्याओं का अम्बार  लगा है। परन्तु कोई भी चुना हुआ जनप्रितिनिधि यहॉं आकर इनकी समस्याओं का निदान नहीं कर पा रहा है। यहॉं पर पानी की बहुत ही बडी समस्या है। कई वर्षों पूर्व 2 ईंच की पाईप लाइन बिछी है जबकी यहॉं पर लगभग 750 परिवार क़ाबिज़ हैं जो कि बिना पानी के अपना जीवन यापन कर रहे हैं आज एसडीओ जल संस्थान से बात करने पर उन्होंने बताया कि शीघ्र जल निगम से वार्ता कर इस समस्या का निदान किया जायेगा और मंशा देवी क्षेत्र के टैंक से लाईन जोड़ी जायेगी ।
प्रदर्शनकारियों में मोहन सिंह नेगी,सिंहराज पोसवाल,दिनेश चन्द्र मास्टर,आशा बीबी,राजेन्द्र राजभर,मीना देवी,लक्ष्मी देवी,धर्मावती,रेखा देवी,सरला देवी,अंजू देवी,माला देवी,ऐला देवी,बेबी ,ललिता देवी,शहनाज़,शोभा देवी ,कौशल्या देवी आदि मौजूद थे ।

Post A Comment: