27 मई तक संभावित कार्यक्रम चुनाव आयोग को सौंप देंगेः सरकार 
नैनीताल। राज्य सरकार को निकाय चुनाव की हरी झंडी कोर्ट से भी मिल गई है। नैनीताल हाईकोर्ट की जस्टिस सुधांशु धूलिया की एकलपीठ ने राज्य सरका द्वारा एक पत्र दाखिल किया। जिसको कोर्ट ने अपनी सहमति दे दी है। कोर्ट में दाखिल पत्र में सरकार ने कहा है कि शहरी विकास मंत्री और राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक हुई है। जिसमें कहा गया कि सभी औपचारिक्ताएं पूरी कर 27 मई तक चुनाव का संभावित कार्यक्रम चुनाव आयोग को सौंप देंगे। उसके बाद आयोग एक महीने में राज्य में निकाय चुनाव को करा देगा। आपको बताते चलें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने याचिका दाखिल कर राज्य में जल्द चुनाव कराने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि राज्य में तीन मई से पहले चुनाव कराना संवैधानिक बाध्यता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट से गुहार लगाई थी की सरकार को चुनाव कार्यक्रम तय करने के लिये निर्देश दिये जाएं। हालाकि लम्बी सुनवाई के बाद मामला कोर्ट में फंसता रहा और सीमा विस्तार समेत अन्य मामले कोर्ट में आने के बाद अब सरकार ने चुनाव कराने के लिये कोर्ट में आज पत्र दाखिल किया जिसको हाई कोर्ट की एकलपीठ ने मान लिया है।

Post A Comment: