ऋषिकेश,24मई । उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा के मद्देनजर सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एन एस तोमर ने बताया की स्वास्थ्य निदेशक एवं परिवार कल्याण गढ़वाल मंडल पौड़ी के आदेशानुसार चारधाम यात्रा के मद्देनजर सभी चिकित्सकों के अवकाश अप्रिय कारणों को छोड़कर रद्द कर दिए गए हैं उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों द्वारा अवकाश हेतु आवेदन प्रस्तुत किए जाते हैं 45दिन सेे अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए ताकि उक्त अवधि में अन्य किसी चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी की तैनाती की जा सकेगी ।

Post A Comment: