विभिन्न मंदिरों सहित गंगा आरती मे सहभागिता कर  विधान सभा अध्यक्ष ने प्रदेश की खुशहाली के लिए की मनोकामना
ऋषिकेश ,24मई। उत्तराखंड  विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल का जन्मदिन  आज बेहद धूमधाम से मनाया गया। उनके विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में उनके  समर्थकों ने  अपने अपने अंदाज मे  जन्मदिन पर जमकर जश्न मनाया। वृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर्व के साथ विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन को लेकर  कार्यक्रमों की जबरदस्त धूम रही।विधानसभा अध्यक्ष के जन्म दिन को लेकर बधाई संदेशो के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र मे उनके सर्मथकों द्वारा होल्डिंग एवं बैनर लगाये गये थे।आज भाजपा,मंडल ,भाजयुमो एवं महिला मोर्चा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल के जन्मदिन के मौके को यादगार बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्म दिवस के मौके पर विधानसभा अग्रवाल ने सुबह कुष्ठ आश्रम जाकर रोगियों को फल एवं वस्त्र वितरित किए। इसके पश्चात पुराने बद्रीनाथ मार्ग स्थित  श्री शिरड़ी साईं  धाम मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष ने माथा टेक बाबा के चरणों मे शीश नवाजकर प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना की।इस दौरान मंदिर समिति की और से  अशोक थापा ,ओमप्रकाश मुल्तानी ,अजय शर्मा ,वेदप्रकाश धींगड़ा,संजय कपूर, प्रमोद थापा ,अनु थापा ,सुजाता टूटेजा, सोनिया धींगड़ा ,मदन मोहन शर्मा, संजय शास्त्री ,शिव कुमार गौतम ,चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, दिनेश सती, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे। इसके प्रश्चात विधानसभा अध्यक्ष तिलक रोड़ स्थित अपने सर्मथक संदीप खुराना व प्रदीप कोहली के आवास पर पहुंचे जहां बेहद गर्मजोशी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण के साथ उनका अभिनंदन किया।इस दौरान विशेष रूप से तैयार किए गये केक को भी विधानसभा अध्यक्ष ने काटा और मोके पर मोजूद सभी लोगों की बधाईया स्वीकारी।
दोपहर  12 बजे के बाद विधानसभा अध्यक्ष वह बापूग्राम पंचायत घर मे  पहुंचे जहां ग्रामीण क्षेत्र के उनके तमाम समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन बेहद उत्साह के साथ मनाया।इस दौरान अपने अभिनंदन से अभिभूत विधानसभा अध्यक्ष ने तमाम कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनका जीवन जनता की सेवा को सर्मपित है।ऋषिकेश विधानसभा के चहुमुखी विकास के लिए वह कटिबद्वता से जुटे हुए हैं।दैर शांम उन्होंने गंगा तट त्रिवेणी घाट पर भाजपा के ऋषिकेश मंडल द्वारा आयोजित मां गंगा की विशेष आरती मे परिवार सहित सहभागिता की और दीपदान कर उत्तराखंड की खुशहाली के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।इससे पूर्व श्री गंगा सभा के सदस्यों  द्वारा भी विधान सभा अध्यक्ष को उनके जन्मदिन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ,महामंत्री राहुल शर्मा, विनय उनियाल ,हर्षवर्धन शर्मा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता ममगंई, पंकज शर्मा ,विवेक गोस्वामी ,रविंद्र राणा ,प्रदीप कोहली ,राजपाल ठाकुर ,संजय शास्त्री, स्नेह लता शर्मा ,उषा रावत ,भगतराम कोठारी ,रविंद्र राणा,अंकित पाण्डेय, शिवम शर्मा, अभिषेक मल्होत्रा, हैप्पी सैमवाल, इन्द्र गोदवानी, बृजेश शर्मा, जयंत किशोर शर्मा  आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post A Comment: