ऋषिकेश 04 मई। कैंप कार्यालय ऋषिकेश मैं आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आर्थिक रूप से कमज़ोर सौ लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से लगभग पाँच लाख रुपये सहायता राशि के चेक  अग्रवाल ने उन ज़रूरत मंद लोगों को बाँटे जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपना इलाज नहीं करा पा रहे।आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में महिलाएँ एवं बुजुर्ग अधिक संख्या में थे। इस मौक़े पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को भी जाना  एवं समस्याओं का निदान करते हुए  संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर देवेंद्र नेगी, संभु पासवान ,पीयूष अग्रवाल, हरीशचंद्र ,कविता साह, चेतन शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।इस कार्यक्रम का संचालन राम रतन रतूड़ी ने किया।

Post A Comment: