देहरादून। भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों के तबादले कर दिए गएहैं, जिनमें से दो अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। प्रमुख सचिव आनंद वर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति के बाद विमला गुंजियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचनामुख्यालय देहरादून के साथ-साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार एवं अजय जोशी को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से पुलिस उपमहानिरीक्षक व निदेशक पीटीसी नरेंद्रनगर का दायित्व सौंपा गया है।इन अफसरों की पदोन्नति के बाद दो जनपदों में रिक्ति के सापेक्ष रामचंद्र राजगुरु को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ एवं योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

Post A Comment: