ऋषिकेश। जिले की कप्तान ऋषिकेश कोतवाली में बुधवार की देर रात जब  ऋषिकेश रायवाला सहित सभी पुलिस चौकियों  में  दर्ज शराब सहित सभी अपराधों के मामलों की समीक्षा बैठक कर रही थी ठीक उसी समय कोतवाली के ठीक पीछे रेलवे रोड पर खुलेआम शराब  बिना रोक-टोक बिकती रही। ज्ञात रहे की अभी इसी स्थान पर शराब बेचने वालों ने एक पुलिस दरोगा की पिटाई भी की गई थी। जिसके अभी अपराधी गिरफ्तार भी नहीं हो पाए थे कि शराब बिक्री फिर शुरू हो गई है जो कि नगर में चर्चा का विषय बना है।

Post A Comment: