ऋषिकेश।बुक ऑफ अचीवर का खिताब जीतने वाली लिटिल सुपर मॉडल एवं मिस लिटिल स्टाइल बैंगलोर 2017 का खिताब जीत चुकी 7 वर्षीय वैष्णवी जोशी निःशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल मायाकुंड ऋषिकेश के बच्चों को खुशी बाँटने के लिए पहुंची। उसने बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी।
निःशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल मायाकुंड ऋषिकेश में आज लिटिल सुपर मॉडल एवं मिस लिटिल स्टाइल बैंगलोर 2017 का खिताब जीत चुकी यमकेश्वर प्रखंड के उड्डा गांव निवासी 7 वर्षीय कु वैष्णवी जोशी ने स्कूल पहुँच कर स्कूली बच्चो को पाठ्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर स्कूल के निदेशक डॉ राजे नेगी ने कु वैष्णवी को मॉडलिंग के क्षेत्र में "बुक ऑफ अचीवर" में नाम दर्ज करवाकर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर पुष्प गुच्छ एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।वैष्णवी को इसी वर्ष फॉग फैशन स्टूडियो बेंगलोर ने अपना ब्रांड अम्बेसडर भी बनाया है। 6 जून को वैष्णवी बेंगलोर में आयोजित होने जा रहे किड्स आइकन कांटेस्ट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर वैष्णवी के पिता अनुज जोशी,प्रिया बिष्ट,रवप्रित छावड़ा,शेलेन्द्र साहनी,उत्तम असवाल,रमेश लिंगवाल,अक्षय जोलान,आशुतोष कुड़ियाल,प्रियंका कुकरेती,प्रिया क्षेत्री,मंजू देवी उपस्थित थे।

Post A Comment: