देहरादून। सिटी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मिली कि चैकी आईटी पार्क क्षेत्रांतर्गत आईटी पार्क के पिछले गेट पर झाड़ियों के पास दो नवजात शिशु पड़े हैं, जिस पर तत्काल मौके पर पहुंच कर नवजात शिशुओं को 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भर्ती कराया गया। शिशुओं के माता पिता के संबंध में आसपास स्थानीय लोगों से काफी पूछताछ वह खोजबीन की गई परंतु कोई पता नहीं चल पाया जिससे प्रतीत हुआ कि उक्त नवजात शिशुओं को उनके माता-पिता द्वारा क्रूरतापूर्ण परित्यक्त किया गया है जो भारतीय दंड संहिता की धारा 317 का दंडनीय अपराध है। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की तलाश को टीम गठित कर पता रसी सुराग रसी कर तलाश की जा रही है।

Post A Comment: