भरत मंदिर इंटर कॉलेज की हीरक जयंती में भाग लेने वाले कलाकारों को विधानसभा अध्यक्ष ने प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित
ऋषिकेश 15 मई। श्री भरत मंदिर स्कूल सोसाइटी द्वारा संचालित ज्योति स्पेशल स्कूल भरत मंदिर इंटर कॉलेज की हीरक जयंती समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले होनहार कलाकारों को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया । मंगलवार को ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर स्थित ज्योति विद्यालय ने के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उपस्थिति को संबोधित करते कहा कि भरत मंदिर स्कूल सोसाइटी पिछले काफी समय से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है जिससे निकले हजारों बच्चे आज देश के सर्वोच्च स्थानों पर कार्यरत हैं जिन्होंने स्कूल का ही नहीं अपितु ऋषिकेश शहर का भी गौरव बढ़ाया है इस अवसर पर ज्योति स्पेशल स्कूल की अध्यक्षता कमलेश भाटिया ,कैप्टन डीडी तिवारी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ईश्वर दत्त जोशी, शंभू पासवान ,भगत राम कोठारी अशोक मनचंदा , चारु माथुर, विमला रावत , उषा रावत ,गीता शर्मा , बृजपाल राणा, मंजरी शर्ममा, सुंंनील प्रभाकर ,सहित काफी संख्या में लोग भी उपस्थित थे।

Post A Comment: