ऋषिकेश। एक युवक टीमऑन (जर्मनी पुलिस) पुञ पीटर  निवासी जर्मनी कोतवाली ऋषिकेश में आकर सूचना दी कि दो दिन पूर्व शाम के समय किसी अज्ञात वाहन से मेरी टक्कर हो जाने पर मुझे किसी अज्ञात व्यक्ति ने सरकारी अस्पताल ऋषिकेश पहुँचाया। जहां से मेरा पर्स गायब हो गया है , जिसमें मेरे 100 डॉलर, 150 यूरो एवं 3500 रुपये भारतीय मुद्रा थी । जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सरकारी अस्पताल से लेकर लक्षमणझूला तक के वीडियो फुटेज प्राप्त कर उस व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल की गई तो उस व्यक्ति का लक्ष्मण झूला के एक होटल में काम करने का पता चला। जिसकी उस दिन सगाई होने के कारण वह अचानक वहां से चला गया था तथा वापस आने पर उक्त पर्स को अपने मालिक के पास जमा करा दिया गया था ।पुलिस ने उस व्यक्ति से सम्पर्क कर वह पर्स एवं उपरोक्त धनराशि बरामद कर विदेशी व्यक्ति के सुपुर्द किया। जर्मन व्यक्ति ने अपने पैसे वापस मिलने पर ऋषिकेश पुलिस की बहुत अधिक प्रशंसा की एवं इसकी सूचना उसने अपनी एंबेसी के माध्यम से जर्मन पुलिस को भी दी।
धन वापस दिलाने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उ0नि0 अमरजीत सिंह, कांस्टेबल कमल जोशी व कांस्टेबल योगेंद्र पटवाल शामिल थे।

Post A Comment: