ऋषिकेश,10मई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की विक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस् अधीक्षक ग्रामीण एवम क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन मे ऋषिकेश पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप जगंलात बैरियर पर एक वाहन टाटा सफारी को चेकिंग के लिए रोका गया तो वाहन के अन्दर 864देशी पव्वे अवैध शराब मिलने पर चालक (अभियुक्त) से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शादान पुत्र खुशनूद निवासी सी ब्लॉक,चकशाह नगर, डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून। बताया।अभियुक्त को देशी शराब जाफरान नाजायज के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर अन्तगर्त धारा 60/72 अभियोग पंजीकृत किया गया। पकडे गये आपराधिक का जब इतिहास खंगाला गया तो अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त इससे पूर्व भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है।


Post A Comment: