तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
शूटिंग प्रतियोगिता में बच्चों का भविष्य निखरेगा - पंकज गुप्ता
ऋषिकेश,18मई। ऋषिकेश में  गन एण्ड गन शूटिंग एकेडमी द्वारा आयोजित शुक्रवार को द्वितीय  तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ  रेलवे रोड ऋषिकेश में प्रारंभ किया गया। जिसमें गुड़गांव दिल्ली मुजफ्फरनगर हरियाणा के प्रतिभागी शामिल हुए जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि  ज्योति सजवाण, पंकज गुप्ता एवं संजय व्यास  ने  किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी रमाकांत अग्रवाल  ने की कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों व प्रतिभागियों का स्वागत भी किया गया  इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता पंकज गुप्ता ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का भविष्य निखरता है वही उन्हें रोजगार के साधन भी उपलब्ध होते हैं जो कि यहां ट्रेनिंग लेकर किसी भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता  में भाग ले सकते हैं उनका कहना था कि एनसीसी के छात्र भी यहां ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं  एशोसिएशन के संचालक रमन अग्रवाल ने बताया कि 8 माह पूर्व प्रारंभ की गई अकैडमी में अभी तक 30 बच्चे प्रतिभाग कर चुके हैं जोकि राज्य व इंटरनेशनल स्तर पर भी भाग ले चुके हैं जिन्होंने गोल्ड मेडल कांस्य पदक भी हासिल किए हैं जिसमे 6 बच्चे नेशनल प्रतियोगिता में केरला में प्रतिभाग कर चुके हैं उन्होंने बताया कि बच्चों को कोच के रूप में रमन अग्रवाल आशा शर्मा ट्रेनिंग दे रही है ऋषिकेश में यह पहली एसोसिएशन है क्योंकि बच्चों को शूटिंग की कोचिंग दे रही है इसमें आनंद जायसवाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका है रमन अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिन की है जिस का समापन 20 मई को किया जाएगा इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Post A Comment: