13 वर्षीय गुमशुदा सिद्धार्थ अरोड़ा 2 घंटे में सकुशल बरामद

विभिन्न संस्थाओं ने कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली की
ऋषिकेश ,18मई। अपराध और अपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के साथ-साथ पुलिस अपनी हाईटेक कार्यशैली से भी लगातार शहर वासियों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है ।ऐसे ही एक मामले में कल रात गुमशुदा हुए एक बच्चे को पुलिस ने महज 2 घंटे में ही ढूंढ निकाल उसे उसके परिजनों को सौंप दिया ।जिगर के टुकड़े  को सामने पाकर परिजनों की जान मे जान आई।उन्होंने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली मुक्त कंठ से सराहना की है ।गंगा नगर निवासी अनूप अरोड़ा द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई  कि उनका पुत्र सिद्धार्थ घर से बिना बताए कहीं चला गया है, जिस पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने तत्काल उक्त बालक को ढूंढने के टीम तैयार की । पुलिस ने तत्काल सभी थाना क्षेत्रों में वायरलेस कर बालक की गुमशुदगी की जानकारी फ्लैश कर दी ।महज दो घंटों के भीतर गुमशुदा बालक को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया।बालक को सकुशल बरामद करने वाली टीम मे उपनिरीक्षक  दीपक तिवारी व कांस्टेबल कमल जोशी शामिल थे। कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित गति से बालक की सकुशल बरामदगी पर देव भूमि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल महामंत्री ललित मोहन मिश्रा ,गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी, मैती संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी व सारथी  संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शास्त्री ने  हर्ष जताते हुए  कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली की मुक्त कंठ से सराहना की है।

Post A Comment: