ऋषिकेश।तीर्थ नगरी के तपोवन तिराहा पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल राजकुमार के साथ ड्यूटी के दौरान हाथापाई ओर गाली गलौज करने के आरोप में जय वीर पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम जॉन धन खुर्द थाना हिस्राना जिला पानीपत हरियाणा उम्र 32 वर्ष व नीरज मलिक पुत्र देवेंद्र मलिक निवासी वेस्ट रामनगर सोनीपत हरियाणा उम्र 30 वर्ष को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । प्रभारी निरीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ अभद्रता के मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल गंभीरता से संज्ञान लेते हुए दोनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिए।जिस पर पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध मु आ स 25 /18 धारा 504/ 332/ 353 पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
Home
अपराध
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश में ट्रैफिक पुलिस के कॉस्टेबल से हाथापाई में हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

Post A Comment: