टिहरी मे  आयोजित कैबनेट विश्व मे पर्यटन को  देने का देगी संदेश
गोविंदघाट से हेमकुण्ड तक शीघ्र बनेगा रोपवे- सतपाल महाराज
ऋषिकेश,17मई।उत्तराखंड राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी में आयोजित केबिनेट का विश्व स्तर पर काफी  लाभकारी सिद्ध होगी।   यह विचार पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  राज्य सरकार उत्तराखंड में शीघ्र घोषित कुंजापुरी ,गोविंद घाट से घागरिया ऋषिकेश से नीलकंठ रोपवे मार्ग का शीघ्र निर्माण करेगी इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि ऋषिकेश के आईडीपीएल में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि मुनि की रेती में बनने वाले जानकीपुल का शीघ्र निर्माण किया जाएगा जिस के संदर्भ में मुख्यमंत्री भी काफी गंभीर है उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही उत्तराखंड सरकार के भी अच्छे दिन आ गए हैं क्योंकि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री दोनों मिलकर राज्य के विकास के लिए काफी कार्य कर रहे है उन्होंने  कहां की गढ़वाल की जनता काफी समय से ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का सपना देख रही थी वह भी शीघ्र पूरा होने जा रहा है जिस पर तेज गति से कार्य किया जा रहा है जो कि वर्ष 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा साथ ही उनका कहना था टिहरी में आयोजित कैबिनेट की बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं वह सरकार के लिए मील का पत्थर साबित होगी जो कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी जिसमें 13 पर्यटन स्थलों को भी चिन्हित किया गया है तथा ऋषिकेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही है जिसमें विश्व स्तर  पर योगा को लेकर ऋषिकेश को ही राजधानी भी घोषित किया जा चुका है जिसका लाभ उत्तराखंड राज्य को मिल रहा है।

Post A Comment: