चंद्रभागा में 2 शराब तस्करों के बीच हुई मारपीट में पुलिसकर्मी भी पीटा
- पुलिस ने शराब सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार
-शराब तस्करों ने मोटरसाइकिल भी की छतिग्रस्त
- कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मी की पिटाई से किया इंकार
ऋषिकेश,17 मई। बुधवार की देर रात जब जिले की कप्तान ऋषिकेश कोतवाली में आसपास के थानों में दर्ज मुकदमों की समीक्षा कर रही थी ठीक उसी समय चंद्रभागा में दो शराब तस्करों के बीच शराब की खेप को लेकर हुई मारपीट में  छुड़वाने आए एक पुलिसकर्मी की भी जमकर पिटाई की ।वही एक मोटरसाइकिल को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया ।प्राप्त समाचार के अनुसार चंद्रभागा में रात 9:00 बजे करीब दो शराब तस्करों मे उस समय मारपीट हो गई जब एक शराब तस्कर क्षेत्र में शराब की खेप एक विक्रेता को देने आया जिसे लेकर दूसरे शराब विक्रेता ने उस पर हमला कर दिया और उसका शराब का थैला छीन लिया जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मी की भी शराब तस्करों ने पिटाई कर दी हालांकि बाद में और पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर पुलिस ने लूटी गई शराब को पकड़ कर थाने ले आई जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों के विरुद्ध दफा 60 में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोशयारी ने पुलिसकर्मी की मौके पर मारपीट को सिरे से नकारते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है अगर ऐसा हुआ है तो इसकी भी जांच की जाएगी।

Post A Comment: