रुड़की। 17 अप्रेल को सलेमपुर गांव में हुए मास्टरनकली सिंह सैनी की हत्या का मुख्य आरोपी ठाठ सिंह को पुलिस ने आज सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।गंगनहर पुलिस ने सलेमपुर गांव में हुई मास्टर नकली सिंह सैनी की हत्या के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस को अन्य दोआरोपियों की भी तलाश है। आज मुख्य आरोपी ठाठ सिंह को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गंगनहर पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि किसान नेता नकली सिंह सैनी को मारने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी ली गई थी। नकली सिंह सैनी की हत्या के पीछे और कुछ नहीं बल्कि ठाठ सिंह और उसकी आपसी रंजिश थी।बता दें कि 17 अप्रैल की देर शाम नकली सिंह सैनी अपने घर में बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनके घर पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नकली सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

Post A Comment: