मां बाप की डांट से नाराज युवती ने जहरीला पदार्थ पीकर किया आत्महत्या का असफल प्रयास
ऋषिकेश,19मई। सर्वहारा नगर निवासी एक युवती  ने मां बाप की डांट से नाराज होकर विषैला पदार्थ पीकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया ।जिसे बेहोशी की हालत में परिजनों द्वारा राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया। प्राप्त समाचार के अनुसार सर्वहारा  नगर निवासी लाखन सिंह ने शनिवार की सुबह अपनी 17 वर्षीय पुत्री को किसी बात को लेकर डांट लगा दी थी। जिससे नाराज होकर वह अपने कमरे में गई और विषैला पदार्थ पीकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया जिसकी हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है ।

Post A Comment: