ऋषिकेश। नरेंद्र नगर वन प्रभाग द्वारा मुनि की रेती ,ऋषिकेश में निर्मित संजीवनी एक्यूप्रेशर उद्यान हर्बल गार्डन का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत एवं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि इस हर्बल गार्ड़न से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
गौरतलब है कि 80 लाख रुपए की लागत से निर्मित हर्बल गार्डन को विशेष प्रकार से तीन प्रकार की टाइल्स से निर्माण किया गया है। इन टाइल्स पर चलने से व्यक्ति की स्वास्थ्य से संबंधित चिकित्सा स्वयं होती रहेगी ।पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए म्यूजिक फुहारा , वाटिका नक्षत्र, ग्रीन वाटिका , वास्तु वाटिका आदि का निर्माण विपाक की शोभा बढ़ा रहा है ।साथ ही पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए प्राकृतिक रस आहार के रूप में उपलब्ध रहेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि निश्चित रूप से उत्तराखंड में पर्यटन की दृष्टि से नरेंद्र नगर वन प्रभाग द्वारा निर्मित एवं लोकार्पित इस पार्क से पर्यटन के क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ेगा स उन्होंने कहा कि इस पार्क की खास बात यह है कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए जहां प्राकृतिक सौंदर्य का लाभ मिलेगा वहीं दूसरी ओर हर्बल पार्क में टहलने से स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलेगा ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संजीवनी एक्यूप्रेशर उद्यान का उद्देश्य जहां एक और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है वहीं दूसरी ओर पर्यटन को भी इस उद्यान से बढ़ावा मिलेगा । अग्रवाल ने कहा जिस तरह से पूरा पर्यावरण विषाक्त हो चुका है, उसको बचाने के लिए हमें पर्यावरण की ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र नगर वन प्रभाग द्वारा हर्बल पार्क बनाने की यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम है ऐसे हर्बल पार्क हर जगह हो तो लोगों को इसका फायदा जरूर मिलेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने एक्यूप्रेशर के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि शरीर में कई ऐसे प्रेशर पॉइंट्स होते हैं, जिनका कनेक्शन शरीर के दूसरे भागों से होता है। हाथों-पैरों के इन पॉइंट्स को दबाकर रोगों का इलाज किया जा सकता है। उन्होंने कहा एक्यूप्रेशर हर्बल गार्डन मैं चल कर पैरों के इन प्रेशर पॉइंट्स के रोज दबने से कई बीमारियों से राहत पाई जा सकती है।
इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक जयराम ,जिलाधिकारी टिहरी सोनिका जी ,वन संरक्षक डी0वी0एस खाती जी ,एस0पी0 टिहरी विमला गुंजयाल, योगेश राणा ,भगतराम कोठारी ,शिव कुमार गौतम ,कविता साह, सुरेंद्र कुडियाल,राहुल कुमार ,शिवमूर्ति कंडवाल, के पी दुबे एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


Post A Comment: