ऋषिकेश। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचल दस्ते ने मंडी शुल्क चोरी में गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। हालांकि विभिन्न मदों में शुल्क वसूलने के बाद ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया। मई में अभी तक मंडी समिति 17790 रूपये का राजस्व वसूल चुकी है।शनिवार को मंडी शुल्क की चोरी रोकने के लिए मंडी समिति के सचल दस्ते हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर स्थित छिद्दरवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोककर चालक से मंडी से संबंधित दस्तावेज मांगे, जिस पर वह आनकानी करने लगा। मंडी शुल्क से संबंधित अभिलेख नहीं होने पर सचल दस्ता ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर मंडी समिति कार्यालय ले आया।पूछताछ में चालक ने बताया कि गेहूं अनीश पुत्र अब्दुल हमीर निवासी मगरूरपुर, रूड़की का है। फोन से संपर्क करने गेहूं स्वामी शाम को मंडी समिति कार्यालय पहुंचा और गेहूं की 40 बोरियों के एवज 720 मंडी शुल्क, 180 विकास सेस, 4000 शमन शुल्क अदा किया। राजस्व के रूप में 4900 रूपए वसूलने के बाद गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया गया। मंडी समिति अध्यक्ष रामविलास रावत ने कहा कि मंडी शुल्क चोरी रोकने को अभियान जारी रहेगा। टीम मे मंडी सहायक चंद्रशेखर, मंडी निरीक्षक अनुपम सक्सेना, देवेंद्र कुमार, पीआरडी जवान वीरेंद्र सिंह, रामकुमार, गजेंद्र सिंह, भगवती सिल्सवाल, राकेश सिंधवाल, रतन रावत शामिल थे।

Post A Comment: