अल्मोड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, मोदीराज में अब तो खिलाफ बात करना भी गुनाह हो गया है। 2019 में भाजपा जीती तो बात करना ही दूभर हो जाएगा। जो सवाल करेगा, भाजपा की उपलब्धि पूछेगा। उसे डराकर चुप करा दिया जाएगा। अब लड़ाई है सरकार से छीनने का।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा आक्रामक बनें। सवाल उठाएं, सत्तापक्ष से प्रश्न पूछें, जनता के बीच जाएं। जनता को साथ लें। लगे हाथ रावत ने पार्टी पदाधिकारियों से बेहतर तालमेल कायम करने की बात कही। भाजपा को उसी की भाषा में जवाब दें। सवा साल की उपलब्धि पूछें।


Post A Comment: