देहरादून। सहस्त्रधारा रोड के ग्राम डाण्डा लखौण्ड में दबंग भू-माफिया द्वारा अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की जमीन पर अतिक्रमण कर उसे घर से बेघर करने का षड़यंत्र किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन भी इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं। 
जिससे उक्त व्यक्ति इस समय बेहद मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा है। ग्राम डाण्डा लखौण्ड निवासी जगदीश प्रसाद जग्गी ने जिलाधिकारी से की शिकायत में बताया कि न्याय पंचायत गुजराडा परगना परवादून का वो मूल निवासी है तथा अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। पिछले काफी समय से एक भू-माफिया उसकी निजी भूमि पर नजरे गढ़ाए हुए है। क्योंकि उसका खेत जिसका खसरा न. 432 रकबा-160 है.उक्त भू-माफिया की प्लाटिंग के सामने आ रहा है जिस पर भूमापिफया द्वारा जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है तथा उसने मेरे घर की जड़ तक जेसीबी चलाकर उसको खोद डाला, चूंकि उनका मकान एक ढांगनुमा जमीन पर स्थित है जिसकी दूरी करीब 2 फिट बची है और नीचे 40 फीट से अधिक कटिंग कर दी गयी इसके बावजूद कईं बार लिखित शिकायत करने के बावजूद भी भूमाफिया के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होने आरोप लगाया कि उक्त भूमाफिया खुद को पुलिस के एक बड़े अधिकारी का रिश्तेदार बताकर उनके नाम से डरा-धमकाता है कि वो उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। जिससे उन्हे बेघर होने के साथ ही जान-माल के नुकसान का खतरा भी बना हुआ है। इस संबंध में शीघ्र ही उचित कार्रवाई कर न्याय प्रदान किया जाए। जबकि उक्त भूमाफिया इस जमीन का स्वामी भी नहीं है इसके बावजूद किसकी शह पर वो वहां प्लाटिंग कर रहा है यह भी जांच का विषय है। 

Post A Comment: