गाड़ी पार्क करने को लेकर दो चालकों में हुआ विवाद एक घायल
ऋषिकेश 12 मई। शिवपुरी में गाड़ी को आगे पीछे करने के चक्कर में दो गाड़ी चालकों में मारपीट हो गई जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार की सुबह 9:00 बजे शिवपुरी में बलवीर चौहान पुत्र गोकुल निवासी देवप्रयाग का दूसरी गाड़ी के चालक से गाड़ी को ठीक  स्थान पर स्थान पर पार्क किए जाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दूसरे चालक ने गाड़ी से लोहे की रॉड निकाल कर उसके सिर पर दे मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया है पुलिस ने हमला करने वाले चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को सीज कर दिया है।

Post A Comment: